logo

गोंदिया शहर कांग्रेस कमेटी में बड़ी हलचल, शहर अध्यक्ष बने एड. योगेश अग्रवाल

गोंदिया : गोंदिया शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर एड. योगेश अग्रवाल बापू को मनोनित किया गया। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष नानाभाऊ पटोले इनके मार्गदर्शन में गोंदिया शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर एड. योगेश अग्रवाल बापू की नियुक्ति की गई है.. गोंदिया शहर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिकों में खुशी का माहौल नजर आ रहा है सभी कार्यकर्ता एवं नागरिकों ने अग्रवाल बापू इनका अभिनंदन किया है. अॅड अग्रवाल ने अपनी नियुक्ती पर प्रदेश अध्यक्ष नानभाऊ पटोले, जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक दिलीप बन्सोड, जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, कृषि उत्पन्न बाजार उप सभापति राजकुमार पटले एवं सर्व काँग्रेस पाधिकारिओ का आभार माना एवं दी गई जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निभाने का आश्वासन दिया।

0
0 views